यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-नोएडा-कानपुर समेत कई शहरों में नई तैनाती
उत्तर प्रदेश में 144 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और कानपुर कमिश्नरेट में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। सुजीत कुमार दुबे समेत कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। जानिए यूपी पुलिस के इस बड़े फेरबदल में किस अधिकारी को कहां भेजा गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 144 अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनाती दी है। इस बदलाव में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और कानपुर समेत कई प्रमुख शहरों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लखनऊ, नोएडा और कानपुर कमिश्नरेट में भी कई नए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) तैनात किए गए हैं।
लखनऊ कमिश्नरेट में कई अधिकारियों की नई तैनाती
तबादला सूची के मुताबिक, सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या से लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रामकरन को बुलंदशहर, अमरीश कुमार को फिरोजाबाद और अरविन्द कुमार को उन्नाव से स्थानांतरित कर लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विवेक यादव को प्रयागराज कमिश्नरेट से लखनऊ भेजा गया है। समीर कुमार सिंह को बाराबंकी से लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात रत्नेश सिंह को सुरक्षा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। रंजीत कुमार को एसटीएफ मुख्यालय भेजा गया है, जबकि शशांक शेखर त्रिपाठी को यूपी पुलिस कंप्यूटर केंद्र में तैनाती मिली है। अखिलेश राजन को यूपी-112 मुख्यालय और रितिक कपूर को एसीओ मुख्यालय भेजा गया है। नीलम बिष्ट को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में चार नए ACP
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। प्रवीण कुमार सिंह को हापुड़, सिद्धार्थ गौतम को गाजियाबाद कमिश्नरेट, शिव नारायन वैश्य को प्रतापगढ़ और अनुराग कुमार सिंह को गोरखपुर से स्थानांतरित कर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
वहीं, अनिल कुमार को पुलिस अकादमी मुरादाबाद से स्थानांतरित कर 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में सहायक सेनानायक नियुक्त किया गया है।
गाजियाबाद कमिश्नरेट में भी नई तैनाती
गाजियाबाद कमिश्नरेट में ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आगरा कमिश्नरेट में तैनात इमरान अहमद को भी गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर नगर और कानपुर देहात में बदले अधिकारी
कानपुर नगर और कानपुर देहात में भी तबादले किए गए हैं। शोभित कुमार को बुलंदशहर से स्थानांतरित कर पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर देहात बनाया गया है।
भास्कर वर्मा को गाजियाबाद कमिश्नरेट से कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अभिषेक कुमार राहुल और महेश कुमार को अलीगढ़ से स्थानांतरित कर कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, जियाउद्दीन अहमद को गाजियाबाद कमिश्नरेट से कानपुर नगर कमिश्नरेट भेजा गया है।
इससे पहले 16 IAS अधिकारियों का भी हुआ था तबादला
उत्तर प्रदेश में इससे पहले 16 नवंबर को भी प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया था। उस दौरान 16 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था। कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए थे, जबकि कुछ अधिकारियों को मंडलायुक्त और शासन स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।
