Movie prime

UP संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट घोषित: तीनों कक्षाओं में 94% से अधिक छात्र पास, प्रतापगढ़ का दबदबा कायम
 

 
 UP संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट घोषित: तीनों कक्षाओं में 94% से अधिक छात्र पास, प्रतापगढ़ का दबदबा कायम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर दिया। परिणाम शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय, लखनऊ से जारी किया गया।

इस वर्ष सभी कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10) में 95.91 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जबकि उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) में 94.40 प्रतिशत और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) में 94.86 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

कक्षा 10 में सृष्टि ने किया टॉप

पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10) में कन्नौज की सृष्टि ने 94.43 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतापगढ़ की खुशबू सरोज 94.34 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि प्रतापगढ़ के ही मुलायम सिंह ने 93.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

कक्षा 11 और 12 का परिणाम

उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) में 94.40 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) में 94.86 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

मेरिट सूची में प्रतापगढ़ का दबदबा

कक्षा 12 की मेरिट सूची में रजनीश यादव (प्रतापगढ़) ने 89.36 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। वंशिका श्रीवास्तव (प्रतापगढ़) 85.64 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर काजल (प्रतापगढ़) और संस्कृति (जेपी नगर) रहीं, दोनों ने 85.43 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस वर्ष के परिणामों की खास बात यह रही कि मेरिट सूची में प्रतापगढ़ जिले के छात्रों ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और शीर्ष स्थानों पर अपना दबदबा बनाए रखा।