Movie prime

UP: शाहरुख से आशीष बनकर हिंदू युवती से दोस्ती, दुष्कर्म का वीडियो बनाकर निकाह व धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी गिरफ्तार
 

 
 UP: शाहरुख से आशीष बनकर हिंदू युवती से दोस्ती, दुष्कर्म का वीडियो बनाकर निकाह व धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मुरादाबाद: अमरोहा जिले के गजरौला निवासी युवक शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर 'आशीष' नाम से फर्जी आईडी बनाकर सिविल लाइंस क्षेत्र (मुरादाबाद) में रहने वाली एक युवती से दोस्ती की। दो साल पहले शुरू हुई इस दोस्ती में आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाई और बाद में युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर निकाह तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

पीड़िता की मां ने कटघर थाने में बृहस्पतिवार शाम तहरीर दी कि उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर अपनी असली आईडी से दोस्ती की थी। शाहरुख ने 'आशीष' बनकर संपर्क किया, कुछ दिनों में दोस्ती हो गई। बाद में उसने बताया कि वह आशीष नहीं, शाहरुख है और यदि शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा।

आरोपी ने युवती को कटघर क्षेत्र की पीतल बस्ती स्थित मकान में बुलाया, जहां उसने फिर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि यदि निकाह नहीं किया और धर्म नहीं बदला तो उसके पिता व भाइयों की हत्या कर देगा।

इस दौरान शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, उसकी जमकर पिटाई की और युवती से पूछताछ कर परिवार को सूचित किया। बाद में सभी थाने पहुंचे, जहां मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी शाहरुख के खिलाफ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना में शिवसेना के कार्यकर्ता शिबू पांडे, जीतू, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, नितेश सिंह, प्रमोद भाई, विशाल सैनी, जितेंद्र पासी, धर्मपाल सिंह, सुरेश सैनी, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।