Movie prime

UP: बिजली उपभोक्ताओं को झटका, इस महीने बढ़कर आएगा बिल; फ्यूल सरचार्ज में 10% तक बढ़ोतरी लागू
 

 
UP: बिजली उपभोक्ताओं को झटका, इस महीने बढ़कर आएगा बिल; फ्यूल सरचार्ज में 10% तक बढ़ोतरी लागू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जून से बढ़ा हुआ बिल चुकाना होगा। राज्य में बिजली दरों में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है, जो ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में लागू होगी। इसके तहत उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अतिरिक्त 10% शुल्क जोड़ा जाएगा।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अनुसार यह बढ़ोतरी बिजली उत्पादन और खरीद लागत में आई वृद्धि की भरपाई के लिए की जा रही है। जून 2026 से लागू होने वाले इस नए फ्यूल और पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) को सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर लागू किया जाएगा।

इस बदलाव के बाद यदि किसी उपभोक्ता का मासिक बिजली बिल 1000 रुपये आता है, तो उसे अब 1100 रुपये तक भुगतान करना होगा। यह अतिरिक्त राशि सीधे जून के बिल में जोड़कर वसूली जाएगी।

UPPCL के डायरेक्टर (आईटी) ने इस संबंध में अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि नियामक प्रावधानों के अनुसार सभी उपभोक्ता श्रेणियों में इसे लागू किया जाए।

बिजली दरों में इस बढ़ोतरी से प्रदेश के लाखों उपभोक्ता प्रभावित होंगे, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।