Movie prime

महिला आरक्षण बिल पर यूपी विधानमंडल में हंगामा, सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
 

 
 महिला आरक्षण बिल पर यूपी विधानमंडल में हंगामा, सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होते ही जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गया। सत्र के आरंभ होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। महिला आरक्षण बिल को लेकर दोनों पक्षों के विधायक आमने-सामने आ गए और सदन में जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ।

विधानसभा के बाहर भी समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिला आरक्षण बिल के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने की इच्छुक नहीं है, जबकि यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से विपक्ष को विरोध करना पड़ रहा है।

वहीं, अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा महिला मुद्दों को प्राथमिकता देने का दावा करती है, लेकिन उनकी सोच महिला विरोधी है।

महिला आरक्षण को लेकर बढ़ते विवाद के बीच सत्र के दौरान हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे कार्यवाही प्रभावित हुई।