Movie prime

UPTET-2026: परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकार ने दिया विशेष अवकाश
 

 
 UPTET-2026: परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकार ने दिया विशेष अवकाश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। शासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों के लिए विशेष अवकाश (Special Leave) स्वीकृत करने का निर्णय लिया है, ताकि वे बिना किसी प्रशासनिक बाधा के परीक्षा में शामिल हो सकें।

इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के बड़ी संख्या में सेवारत शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

Join WhatsApp Group  https://chat.whatsapp.com/HNg2q5C9oOxGglV9gRhbpN

इसी को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को संबंधित परीक्षा तिथियों पर विशेष अवकाश प्रदान किया जाए, ताकि वे सुगमता से परीक्षा दे सकें।

शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देश दिए हैं कि आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। साथ ही आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज तथा प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को भी आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेज दी गई है।

सरकार के इस फैसले से यूपीटीईटी-2026 में शामिल होने वाले हजारों सेवारत शिक्षकों को राहत मिलेगी और वे बिना अवकाश संबंधी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।