Movie prime

UPTET-2026: प्रदेश के 60 जिलों में 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा, 955 केंद्रों पर तैयारियां पूरी
 

 
 UPTET-2026: प्रदेश के 60 जिलों में 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा, 955 केंद्रों पर तैयारियां पूरी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET-2026 परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की निगरानी में यह परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों में कुल 955 केंद्रों पर कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार UPTET-2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी।

परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

  • 2 जुलाई: दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा
  • 3 जुलाई: प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा
  • 4 जुलाई: प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा

परीक्षा का समय

  • प्रथम पाली: सुबह 09:30 बजे से 12:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक

परीक्षा जनपद की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध

आयोग ने बताया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 22 जून से परीक्षा जनपद संबंधी अंतिम सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने विवरण का सत्यापन कर परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

30 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी 30 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।