Movie prime

कोचों के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे, फिर भी 463 किमी चली वंदे भारत, जांच के आदेश
 

 
कोचों के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे, फिर भी 463 किमी चली वंदे भारत, जांच के आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश भेजी जा रही खाली वंदे भारत ट्रेन के कोचों के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे। दो लोको पायलटों ने इसकी सूचना दी, फिर भी ट्रेन को आगे जाने दिया गया। 24 अक्टूबर को ट्रेन मालगाड़ी के इंजन की ब्रेकिंग के सहारे करीब 463 किलोमीटर दूर चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक पहुंची। दक्षिण पूर्व रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

रांची में लिखित शिकायत, मुरी से फिर चेतावनी

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, खाली चेयर कार रेक को मालगाड़ी के इंजन से खींचकर हटिया से झांसी ले जाना था। हटिया से रवाना होने के बाद लोको पायलट ने ब्रेक पावर टेस्ट किया तो ब्रेकिंग कमजोर मिली। रांची पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, लेकिन ट्रेन को आगे जाने दिया गया। मुरी से ट्रेन की कमान संभालने वाले दूसरे लोको पायलट ने भी कंट्रोल को बताया कि ब्रेक पाइप का दबाव घटाने पर भी कोचों के ब्रेक नहीं लग रहे थे।

चंदौली में जांच के दौरान सभी कोचों के ब्रेक अलग मिले

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर निरीक्षण में पता चला कि सभी कोचों के ब्रेक सिस्टम को अलग कर दिया गया था, इसलिए वे काम नहीं कर रहे थे। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 7 नवंबर के आदेश में रांची के मंडल रेल प्रबंधक को घटना की जांच करने और जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया। शुरुआती पड़ताल में रवानगी से पहले कोचों के ब्रेक की भौतिक जांच नहीं किए जाने समेत कई खामियां सामने आई हैं।