Movie prime

योगी सरकार ने छात्रों को दी बड़ी सौगात, 3350 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर
 

 
योगी सरकार ने छात्रों को दी बड़ी सौगात, 3350 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ I लखनऊ में सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) किया। इस पहल के तहत प्रदेश के कक्षा 9-10 और दशमोत्तर स्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे भेजी गई।

सरकार की इस योजना का लाभ सभी वर्गों के छात्रों को दिया गया है, जिसमें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अल्पसंख्यक वर्ग शामिल हैं। इससे स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिला है।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न वर्गों के छात्रों को अलग-अलग राशि वितरित की गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति के 6.68 लाख छात्रों को करीब 467.94 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 4.95 लाख छात्रों को 779.10 करोड़ रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को 1838.59 करोड़ रुपये, अल्पसंख्यक वर्ग के 2.75 लाख छात्रों को 252.76 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति के 7,236 छात्रों को लगभग 11.61 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों को आर्थिक सहायता देकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है।