Movie prime

Varanasi: 6 करोड़ की लागत से बना लालपुर स्टेडियम का सिंथेटिक ट्रैक उद्घाटन से पहले ही उखड़ा, खेल सचिव ने लगाई फटकार

 
Varanasi: 6 करोड़ की लागत से बना लालपुर स्टेडियम का सिंथेटिक ट्रैक उद्घाटन से पहले ही उखड़ा, खेल सचिव ने लगाई फटकार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए लालपुर स्टेडियम के 400 मीटर आठ लेन वाले सिंथेटिक ट्रैक की हालत उद्घाटन से पहले ही खराब हो गई है। ट्रैक की रबर की परतें जगह-जगह से उखड़ने लगी हैं, जिससे खेल विभाग और वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

बुधवार शाम खेल सचिव स्टेडियम पहुंचे और Varanasi खेल विभाग के अधिकारियों व VDA प्रतिनिधियों के साथ ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक की बेहद खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। खेल सचिव ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत के बावजूद यदि ट्रैक उपयोग के लायक भी नहीं रहा, तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने मौके पर कार्यदायी Varanasi संस्था के अधिकारियों को तलब किया और उन्हें सख्त चेतावनी दी। साथ ही निर्देश दिया कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और VDA इस जांच की जिम्मेदारी निभाए। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी और ट्रैक वर्ष 2022 में बनकर तैयार हुआ। इसके निर्माण में जर्मनी से मंगाई गई उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया था। बावजूद इसके ट्रैक की मौजूदा स्थिति हैरान करने वाली है।

निरीक्षण के दौरान खेल अधिकारी विमला सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

“लालपुर स्टेडियम में बनाए गए सिंथेटिक ट्रैक में कुछ गड़बड़ी मिली है। उसकी जांच कराई जाएगी।”
– हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी