वाराणसी। रामनगर में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी इरशाद को पुलिस ने धर दबोचा है। घटना के सामने आने के बाद इरशाद भागने की कोशिश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा डाला तब पुलिस पर अवैध असलहे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
घायल आरोपी को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इरशाद ने ही बच्ची की पत्थर से हत्या की थी।
डीसीपी गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान की गई।