Movie prime

Varanasi: दुल्हन जेवरात लेकर फरार, 6 घंटे इंतजार के बाद पुलिस बुलाई

 
Varanasi: दुल्हन जेवरात लेकर फरार, 6 घंटे इंतजार के बाद पुलिस बुलाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I Varanasi में शुक्रवार को एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दुल्हन ने शादी के मंडप पर सभी रस्में निभाने के बाद विदाई के समय अचानक घर छोड़कर फरार हो गई। दूल्हे और बारातियों ने 6 घंटे तक दुल्हन का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं लौटी।

इस घटना के बाद बारातियों ने हंगामा किया, जिसके बाद दूल्हे के पिता ने डायल-112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और बाद में दोनों पक्षों को थाने ले जाकर जांच शुरू की। हालांकि, दुल्हन और उसके परिवार का कोई पता नहीं चल पाया, और उनके मोबाइल भी बंद थे।

दुल्हन के पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और Varanasi पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान दिए गए 4 लाख के जेवरात भी गायब हैं। पुलिस का कहना है कि दुल्हन ने विदाई से इनकार कर दिया है और मामले की जांच जारी है।