Movie prime

Varanasi: वाराणसी में कोरोना के नए वैरिएंट NB 1.8.1 की दस्तक, BHU के डॉक्टर और कर्मचारी संक्रमित

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: शहर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। इस बार वायरस का नया वैरिएंट NB 1.8.1 सामने आया है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक रेजिडेंट डॉक्टर और एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों मरीजों को क्वारंटीन कर दिया गया है और अस्पताल प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह NB 1.8.1 वैरिएंट का वाराणसी में पहला मामला है। इसके अलावा BHU में इलाज के लिए पहुंचे तीन अन्य मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विशेषज्ञों ने बताया कि फिलहाल Varanasi में सिर्फ BHU में ही कोरोना की जांच हो रही है, जबकि यह शहर देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों और विदेशों से रोजाना हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।

Varanasi BHU के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉक्टर गोपालनाथ ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को वायरल बुखार, खांसी, जुकाम या सांस फूलने जैसी शिकायत हो, तो वह BHU सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित जांच केंद्र पर तुरंत पहुंचकर जांच कराएं।

डॉक्टरों ने दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा कर लौटे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विशेष जानकारी के लिए:
कोरोना जांच – BHU सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग, ग्राउंड फ्लोर
लक्षण – बुखार, खांसी, सांस फूलना, कमजोरी
संपर्क – स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र या BHU की हेल्पलाइन