Movie prime

Varanasi Firing: बनारस बार एसोसिएशन अध्यक्ष की कार पर फायरिंग, मैकेनिक घायल; मुकदमा दर्ज

 
Varanasi Firing: बनारस बार एसोसिएशन अध्यक्ष की कार पर फायरिंग, मैकेनिक घायल; मुकदमा दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। अधिवक्ता संगठन बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी की कार पर मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे फायरिंग (Firing) की गई। इस हमले में कार की मरम्मत कर रहे मैकेनिक सोनू सोनकर के दाएं कंधे पर गोली लग गई। घायल मैकेनिक को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है I

अध्यक्ष सतीश तिवारी के अनुसार, उनका वाहन खराब हो गया था और स्टार्ट नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने एक मैकेनिक को बुलाकर वाहन उसे सौंप दिया। जब मैकेनिक अपने स्टाफ के साथ वाहन को ले जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष से कहासुनी के बाद फायरिंग (Firing) की गई। गोली लगने से मैकेनिक घायल हो गया।

Firing की घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल सोनू सोनकर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।