Varanasi: पाकिस्तानी वीजा पर वाराणसी में रह रहे 10 नागरिकों को नोटिस, कमिश्नरेट पुलिस ने दी वापसी की चेतावनी
Apr 25, 2025, 12:32 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी I Varanasi में पाकिस्तानी वीजा पर रह रहे 10 लोगों को कमिश्नरेट पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इनमें हाल ही में आया एक 75 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है, जो शिवपुर क्षेत्र में ठहरा हुआ है। पुलिस ने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि शासन स्तर से कोई गाइडलाइन आती है, तो उन्हें तुरंत शहर छोड़ने के लिए तैयार रहना होगा।
Varanasi कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक, इन 10 लोगों में से 9 लंबे समय से लांग टर्म वीजा पर वाराणसी में रह रहे हैं। इनमें कुछ लोगों के मामले विवाह, तलाक और इलाज से जुड़े हैं। दो महिलाएं भी इनमें शामिल हैं।
Varanasi पुलिस ने हाल में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग को विशेष रूप से नोटिस देकर सचेत किया है कि वह जल्द से जल्द अपनी वापसी की तैयारी शुरू कर दे। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी मामलों की निगरानी की जा रही है और स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
