Movie prime

Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 1 हफ्ते में भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका

 
Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 1 हफ्ते में भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा के बाद अब पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। कोहली का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है।

Kohli ने अपने पोस्ट में लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। इस सफर ने मुझे मेरी पहचान दी, मेरी परीक्षा ली और ऐसे सबक सिखाए जो जीवन भर साथ रहेंगे। अब इस प्रारूप से दूर जाना आसान नहीं है, लेकिन यह मेरे लिए सही समय लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा लौटाया है।

"Kohli के संन्यास के साथ ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली ने आखिरी टेस्ट इसी साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

Virat Kohli अब केवल वनडे प्रारूप में नजर आएंगे। वह पहले ही 2023 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। कोहली का हालिया टेस्ट प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में वे बुरी तरह फ्लॉप रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी प्रदर्शन साधारण रहा।

गौरतलब है कि Virat Kohli ने भारत के लिए तीनों प्रारूपों में कप्तानी की है और वह टीम इंडिया को टेस्ट में नई ऊंचाइयों तक ले गए। 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद उन्होंने टेस्ट टीम की कमान संभाली थी और 2022 तक भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शुमार रहे।

Virat Kohli और रोहित दोनों के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने से टीम इंडिया के लिए एक नया युग शुरू होने जा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले इंग्लैंड दौरे पर कौन युवा खिलाड़ी इन दोनों दिग्गजों की जगह भरते हैं।