Movie prime

Weather Alert: UP के 23 जिलों में वज्रपात और तूफान की आशंका, 12 जिलों में ओलावृष्टि का खतरा

 
Weather Alert: UP के 23 जिलों में वज्रपात और तूफान की आशंका, 12 जिलों में ओलावृष्टि का खतरा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ I उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। शनिवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जबकि बाराबंकी, हरदोई, बलिया, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और अलीगढ़ भी लू की चपेट में रहे। मौसम (Weather) विभाग ने रविवार से प्रदेश में मौसमी बदलाव के संकेत दिए हैं, जिससे अगले तीन-चार दिनों तक लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम (Weather) विभाग के अनुसार, प्रदेश के तराई इलाकों सहित 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकरनगर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम (Weather) विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से होने की संभावना है, जो प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत दे सकता है।