Movie prime

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज: तापमान में गिरावट, जल्द बढ़ेगी ठंड

 
उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज: तापमान में गिरावट, जल्द बढ़ेगी ठंड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। विभिन्न जिलों में रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी कमी दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में यूपी के मौसम में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। शुक्रवार की सुबह यूपी के कई जिलों में हल्के कोहरे के साथ हुई। नोएडा में सुबह हल्की कोहरे की परत देखी गई।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज, 8 नवंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम के सूखे रहने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को धुंध और पूर्वी हिस्सों में हल्का कोहरा रह सकता है। नवंबर की शुरुआत से ही पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। राजधानी लखनऊ में भी सुबह धुंध छाई दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ रहेगा। प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, बलिया, बहराइच, बरेली, पीलीभीत और मेरठ में हल्का कोहरा नजर आ सकता है, जबकि अधिकतर शहरों में मौसम साफ रहने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोहरे की संभावना वाले क्षेत्र

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार सुबह पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। इसी तरह 9, 10 और 11 नवंबर को भी मौसम सूखा रहेगा, जबकि सुबह के समय पश्चिमी यूपी, तराई क्षेत्र और पूर्वी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरे का अंदेशा है।