World Yoga Day : सीएम योगी ने किया योगासन, लोगों से की योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील

World Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (World Yoga Day) पूरे उत्तर प्रदेश में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। आमजन से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक, हर वर्ग के लोगों ने इस विशेष दिन पर योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग करते हुए लोगों को प्रेरित किया, वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में योग करते नजर आए।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा भी विशेष आयोजन किया गया जिसमें एमएलसी मुकेश शर्मा, भाजपा नेता नीरज सिंह और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

World Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत का परचम, गुजरात और आंध्र प्रदेश ने बनाए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी राजभवन में योग अभ्यास कर स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर नगर विकास विभाग ने प्रदेश भर के 100 से अधिक शहरी निकायों में योग पार्कों का निर्माण कराया है, जहां योग से जुड़ी सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

अंबेडकर पार्क में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग योग करने पहुंचे। योगाभ्यास के बाद सीएम योगी ने कहा, “सपनों को साकार करने के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत जरूरी है। योग सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा को जाग्रत करने का माध्यम है। यह हमारी प्राचीन परंपरा है जिसे ऋषि-मुनियों ने वेदों और शास्त्रों के माध्यम से जीवित रखा है।”

Ad 1

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि तन और मन दोनों स्वस्थ रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *