DM ने हरिश्चंद्र घाट का किया निरीक्षण, सिल्ट हटाने और स्वच्छता पर दिए निर्देश
Oct 1, 2025, 23:51 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार (DM) ने बुधवार को हरिश्चंद्र घाट का निरीक्षण कर नगर निगम अधिकारियों को बाढ़ के दौरान जमे सिल्ट को युद्ध स्तर पर हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने घाट पर समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान DM ने नगर निगम की ओर से चल रही निर्माणाधीन विकास परियोजना की प्रगति की जानकारी भी ली। कार्यदाई संस्था के अभियंताओं ने उन्हें बताया कि परियोजना समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएगी।
DM ने मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट के चारों ओर नियमित साफ-सफाई कार्य कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
