Movie prime

Kashi Vidyapith : बी.कॉम. सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई से शुरू

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (Kashi Vidyapith) द्वारा बी.कॉम. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठ सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। यह परीक्षाएं मुख्य परिसर, गंगापुर परिसर तथा एन.टी.पी.सी. परिसर में आयोजित की जाएंगी।

Kashi Vidyapith : बी.कॉम. सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई से शुरू
Kashi Vidyapith

परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार है :

  • द्वितीय सेमेस्टर: 15 मई से
  • चतुर्थ सेमेस्टर: 16 मई से
  • षष्ठ सेमेस्टर: 22 मई से

विद्यापीठ प्रशासन ने बताया कि परीक्षा की विस्तृत समय सारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी परीक्षाएं अपराह्न 01:00 बजे से 03:00 बजे तक आयोजित होंगी।

प्रशासन ने विद्यार्थियों से अनुरोध है कि समय से वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख लें और परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि, समय व कक्ष के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करें।