Movie prime

Varanasi: कैंट स्टेशन से इंग्लिशिया लाइन तक कमिश्नर ने किया पैदल निरीक्षण, अव्यवस्थित ट्रैफिक पर जताई नाराजगी

 
Varanasi: कैंट स्टेशन से इंग्लिशिया लाइन तक कमिश्नर ने किया पैदल निरीक्षण, अव्यवस्थित ट्रैफिक पर जताई नाराजगी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल गुरुवार को खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने दल-बल के साथ सिगरा थाना क्षेत्र में कैण्ट से इंग्लिशिया लाइन चौराहे तक पैदल गश्त की और यातायात की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, सिगरा इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी गाड़ियों और अतिक्रमण पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शहर में सुगम यातायात के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Varanasi कमिश्नर अग्रवाल ने बताया कि ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को बारकोड जारी किए गए हैं और यह जांच की जा रही है कि वे अपने निर्धारित मार्ग पर ही चल रहे हैं या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन शहर की सीमा में प्रवेश न करें, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जा रहा है, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म किया जा सके।

Varanasi: कैंट स्टेशन से इंग्लिशिया लाइन तक कमिश्नर ने किया पैदल निरीक्षण, अव्यवस्थित ट्रैफिक पर जताई नाराजगी

इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि Varanasi के महत्वपूर्ण 50 चौराहों पर उप-निरीक्षक (SI) और चौकी इंचार्ज की तैनाती की गई है। इन चौराहों पर 15-15 स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को "यातायात-मित्र" बनाया जाएगा। ये यातायात-मित्र जाम की सूचना देंगे और समाधान के लिए सुझाव साझा करेंगे। पुलिस विभाग इन सुझावों पर विचार कर उन्हें लागू करेगा।

कमिश्नर ने दोहराया कि इस पूरी कार्रवाई का मकसद Varanasi को जाममुक्त और यातायात को व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और आम जनता मिलकर ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल सकते हैं।