Movie prime

वाराणसी: DM ने कटिंग मेमोरियल में फीडिंग मैपिंग का लिए अपडेट, 11 दिसंबर तक हर हाल पूरा करने का अल्टीमेटम

 
Dm Varanasi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति जांचने हेतु डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथवार गणना प्रपत्रों की फीडिंग-मैपिंग, कार्मिकों की उपस्थिति और दैनिक प्रगति की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Varanasi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कटिंग मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में पुनः औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथवार गणना प्रपत्रों की फीडिंग एवं मैपिंग की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और विभिन्न कक्षों में जाकर तैनात कार्मिकों से कार्य की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की।

j

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मैपिंग के कार्यों को हर हाल में 11 दिसंबर से पहले पूरा कराया जाए। उन्होंने फॉर्म भरने और सत्यापन प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि मतदाता सूची की शुद्धता को प्रभावित कर सकती है। इसके लिए सभी अधिकारी और कार्मिक जिम्मेदारी के साथ कार्य सुनिश्चित करें।

इसके बाद जिलाधिकारी ने आर्य महिला इंटर कॉलेज पहुंचकर SIR कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम विपिन कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

j

जिलाधिकारी ने सुना बाल कवि सम्मेलन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आर्य महिला इंटर कॉलेज में आयोजित काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025 की वार्ड स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। कॉलेज की चयनित तीन छात्राओं ने काशी, गंगा और देश के वीरों की शौर्य गाथाओं पर आधारित कविताएँ प्रस्तुत कीं।

hj

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

j