Movie prime

CM Yogi ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, बताया कैसे 8 सालों में बदली यूपी की तस्वीर

 
CM Yogi ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, बताया कैसे 8 सालों में बदली यूपी की तस्वीर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को एक "बीमारू राज्य" के रूप में देखा जाता था, लेकिन बीते आठ वर्षों में सरकार ने प्रदेश की छवि पूरी तरह बदल दी है। आज उत्तर प्रदेश को देश के "ग्रोथ इंजन" के रूप में पहचाना जाता है।

यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार, बेटियों को मिला सुरक्षा का माहौल- CM Yogi

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता थी, अपराधियों का बोलबाला था और किसान आत्महत्या कर रहे थे। बेटियां असुरक्षित महसूस करती थीं, और दंगे आम बात हो गए थे। लेकिन उनकी सरकार के आने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। आज यूपी में बेटियां सुरक्षित हैं और प्रदेश दंगा मुक्त बन चुका है। उन्होंने कहा कि वही अधिकारी और वही प्रशासनिक तंत्र होने के बावजूद सरकार के बदलते ही व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है।

CM Yogi: 26 मार्च को काशी आएंगे सीएम योगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे नियुक्ति पत्र

CM Yogi ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, बताया कैसे 8 सालों में बदली यूपी की तस्वीर
Circle Rate

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 222 बदमाशों का हुआ एनकाउंटर

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के साढ़े सात लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। साथ ही, अपराधियों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है:

222 बदमाशों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर किया गया।

171 रोहिंग्या मुसलमान पकड़े गए।

130 आतंकियों की गिरफ्तारी हुई।

20,221 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया।

20,000 से अधिक इनामी बदमाशों को पकड़ा गया।

गैंगस्टर एक्ट के तहत 142 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

CM Yogi ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, बताया कैसे 8 सालों में बदली यूपी की तस्वीर
CM Yogi: एक दशक पहले विदेश में भारतीय होना संकोच की बात थी, अब गर्व का विषय

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है, जिसका उदाहरण महाकुंभ है। 45 दिनों तक चले इस आयोजन में न कोई लूटपाट हुई, न छेड़खानी, न चोरी और न ही किसी प्रकार की आपराधिक घटना घटी।

CM Yogi: 1 दशक पहले विदेश में भारतीय होना संकोच की बात थी, अब गर्व का विषय

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती, जीडीपी में 28% की वृद्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश कृषि क्षेत्र में उपेक्षित था। किसान आत्महत्या कर रहे थे और कृषि क्षेत्र में कोई विकास नहीं हो रहा था। लेकिन उनकी सरकार के प्रयासों से कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है।

प्रदेश की कृषि विकास दर 13.5% से अधिक हो गई।

उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 28% की वृद्धि दर्ज की गई।

सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 36,000 करोड़ रुपये की कर्जमाफी की गई।

सिंचाई क्षेत्र में सुधार, किसानों को मिला फायदा

सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत किसानों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई। सिंचाई क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए:

कई वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया गया।

8 वर्षों में 23 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा मिली।

एक नए कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

20 नए कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए गए।

गन्ना किसानों को बड़ा लाभ, चीनी मिलों का पुनरुद्धार

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश का चीनी उद्योग संकट में था। किसान आंदोलन कर रहे थे और गन्ना भुगतान लंबित था। सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाए:

3 नई चीनी मिलों की स्थापना की।

6 बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू किया।

38 चीनी मिलों का विस्तार किया।

वर्तमान में 122 चीनी मिलें सक्रिय हैं।

2017 से अब तक गन्ना किसानों को 2.80 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

पिछले 22 वर्षों के कुल भुगतान से 60,000 करोड़ रुपये अधिक सिर्फ 8 वर्षों में अदा किए गए।

प्रदेश में विकास को मिली नई गति

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपनी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। कानून-व्यवस्था से लेकर कृषि और उद्योग तक, हर क्षेत्र में प्रदेश ने तेज़ी से तरक्की की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास की इस गति को आगे भी बनाए रखेगी।